कुम्हारी। समीप के ग्राम कपसदा में लगभग 35 साल बाद वार्षिक मड़ई मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। वर्षों के बाद मड़ई मिलन समारोह आयोजित होने से ग्रामीणों में काफी उत्साह है। वहीं रात्रि कालीन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक कला मंच रंग झरोखा की टीम संचालक दुष्यंत हरमुख एवं प्रसिद्ध गायिका रिंकी देवांगन के साथ अपनी प्रस्तुति देंगे। कपसदा के ग्रामीणों ने गत दिवस रंग झरोखा के संचालक दुष्यंत हरमुख को आमंत्रण देने उनके भिलाई स्थित निवास भी पहुंचे थे। बता दे कि वर्षों बाद ग्राम कपसदा में मड़ई मिलन समारोह का आयोजन हो रहा है जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।। वही लंबे अंतराल के बाद होने वाले इस कार्यक्रम में काफी भीड़ जूटने की संभावना जताई जा रही है।








