भिलाई नगर। भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव को अंततः बलौदा बाजार पुलिस ने हिंसा के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि आज सुबह से ही बलोदा बाजार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने के लिए उनके निवास पहुंचे थे। इसके बाद सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में उसके समर्थक उनके घर के सामने पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद भीड़ को देखते हुए पुलिस बल भी बुलाई गई । अभी देवेंद्र यादव के घर के सामने पूरा पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है । विधायक देवेंद्र यादव के घर पीसीसी चीफ दीपक बैज सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे ।बताया जा रहा है कि देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करके बलौदा बाजार पुलिस लेकर जाने वाली है।







