आखिर किसके संरक्षण में चल रहा लकड़ी का अवैध कारोबार…नहीं होती कार्यवाही

जामगाँव आर क्षेत्र में इन दिनों प्रतिबंधित वृक्षों की कटाई जोरों पर चल रही है ।
हरियाली पर कुल्हाड़ी, हरे-भरे पेड़ों को काटकर ठूंठ में बदल रहे तस्कर।।
शासन प्रशासन पेड़ लगाने के लिए लोगों को अपील करते है वही अवैध लकड़ी कारोबारी रात के अंधेरे में हरे भरे पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

उपतहसील कार्यालय से महज 5 किमी दूरी पर दिन के उजाले एवं रात के अँधेरे मे प्रतिबंधित वृक्षों का कटाई और परिवहन जोरो से चल रहा है।

राजस्व और वन विभाग गहरी नींद मे है

पाटन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम औरी (जामगाँव आर) मे अनेक लकड़ी ठेकादार है जो धान कटाई के पहले भोले भले किसानों से मिल कर पेड़ो की दाम तय कर लेते है और धान बोवाई तक कटाई कर आरामिलो मे सप्लाई करते है कही कही रोड किनारे पाई मे अर्जुन वृक्ष काट कर रखे हुए है। लेकिन जवाबदार विभाग द्वारा कोई बड़ी कार्यवाही देखने को नहीं मिली है।

क्षेत्र मे चर्चा विषय बना हुआ है।
प्रतिवर्ष यह अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है लेकिन कार्यवाही नाम मात्र होती है क्षेत्र के आस पास के गांव मे बेदड़क पेड़ कटाई हो रही है जिसकी चर्चा क्षेत्र मे हो रही है।