जर्जर स्कूल भवनों का कब होगा डिस्मेंटल कार्य,जनपद पंचायत की सामान्य सभा में उठा मामला, विभागीय अधिकारियों ने दी जानकारी, जनपद पंचायत पाटन की सामान्य सभा की बैठक

पाटन। जनपत पंचायत पाटन की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जनपद सिर्फ सभागार में बैठक की अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्रीमती रामबाई ने की। जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, सी ई ओ मुकेश कोठारी भी मौजूद रहे।


जनपद पंचायत पाटन के सभागार में आज सामान्य सभा की बैठक हुई। बैठक की शुरुआत में पूर्व के बैठक में चर्चा हुई उसकी समीक्षा की गई । इसके अलावा विभागीय अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित जानकारी भी सदन में रखी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही हितग्राही मुलाकात योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है इसकी जानकारी दी गई।

इसके अलावा जनपद पंचायत पाटन के सदस्य रवि सिन्हा ने क्रेडा विभाग के द्वारा लगाई गई सौर सिंचाई योजना के तहत खारुन नदी के किनारे ओदरागहन, चूलगहन में लगाए गए सौर पैनल बंद होने की बात बताई। इसके कारण किसानों को खारुन का पानी नहीं मिल रहा है। जिससे की फसल प्रभावित हो रही है।

इसके अलावा ग्राम फुंडा के जनपद सदस्य श्रीमती निर्मला जय वर्मा ने बताया कि फुंडा के शासकीय उचित मूल्य की दुकान में हितग्राहियों को शक्कर नहीं दिया गया है। इसी तरह से शिक्षा विभाग के समीक्षा करते हुए विषय आया कि पाटन ब्लॉक में 19 स्कूल भवन काफी जर्जर हो चुके हैं जिनको डिस्मेंटल करने का प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। उसके बाद भी अभी तक उन जर्जर भवनों का डिस्मेंटल नहीं किया गया है।

बता दे की दो दिन पहले ही ग्राम सुरपा में एक जर्जर स्कूल भवन का छज्जा गिर गया हालांकि उक्त भवन में क्लास नहीं लग रही थी लेकिन बच्चे स्कूल के टाइम में खेलने के लिए भावनाओं के आसपास जाते हैं। जिससे कि कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसके अलावा अन्य विभागों से संबंधित जनपद सदस्यों ने अपनी क्षेत्र के जानकारी रखी साथ ही साथ जनपद क्षेत्र की समस्याओं से सदन को अवगत भी कराया।

बैठक में। मुख्य रूप से राम बाई सिन्हा, उपाध्ज देवेंद्र चंद्रवंशी, सभापति दिनेश साहू, रमन टिकरिहा, घनश्याम कौशिक, निर्मला जय वर्मा, झरना साहू, योगेश्वरी साहू, वंदना वर्मा, त्रिवेणी बंजारे, मधु वर्मा, विमला कोसरे, खिलेष यादव, रवि सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि राजा राम गहिरवार, सुरेश निषाद , डाकेश्वरी धनकर सहित अन्य मौजूद रहे।