पाटन। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के राजनीतिक विंग जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा पाटन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त गांवों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक बंधुओं, प्रबुद्धजनों, शुभचिंतकों, युवा-युवतियों, महिला-पुरुषों एवं संगठन से जुड़े समस्त कार्यकर्ताओं और समर्थकों की एक महत्वपूर्ण बैठक 2 अगस्त, दिन रविवार को सुबह 11 बजे साहू सदन, तहसील साहू संघ भवन, अटारी (पाटन) में आयोजित की जाएगी।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर 8 माह की जेल यात्रा के बाद रिहा होकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पावन भूमि पाटन में JCP सुप्रीमो एवं क्रांतिकारी जननेता सम्मानीय अमित बघेल जी का प्रथम आगमन होने जा रहा है। उनके साथ जेल यात्री एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष सम्मानीय अजय यादव जी तथा JCP सह सचिव सम्मानीय दिनेश वर्मा जी भी विशेष रूप से शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे साहू सदन, अटारी (पाटन) में महत्वपूर्ण बैठक की शुरुआत होगी। इसी दौरान लगभग दोपहर 12:30 बजे JCP सुप्रीमो सम्मानीय अमित बघेल जी का पाटन नगर में आगमन होगा। उनके स्वागत के लिए पाटन के महामाया मंदिर के पास सेनानी एवं कार्यकर्ता एकत्रित होंगे, जहां से बाइक रैली के माध्यम से छत्तीसगढ़ महतारी चौक पहुंचकर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद बाइक रैली भरर चौक पहुंचेगी, जहां स्वागत उपरांत सभी सेनानी साहू सदन पाटन पहुंचेंगे। यहां सम्मानीय अमित बघेल जी एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारी महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करेंगे।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की ओर से कहा गया कि यह बैठक केवल एक सामान्य बैठक नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढ़िया समाज के अधिकारों एवं भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं संगठनात्मक पहल है। छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया नेतृत्व को शीर्ष स्थान पर स्थापित करने, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, अपने हक-अधिकारों के हनन को रोकने, राज्य की दमनकारी नीति को समाप्त करने, जल-जंगल-जमीन की रक्षा करने तथा राजनीति में नई बयार और नया उजियार लाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।
संगठन की ओर से पाटन विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिकजनों, प्रबुद्ध नागरिकों, संगठन के समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे इस महत्वपूर्ण अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन को मजबूती प्रदान करें।
छत्तीसगढ़ के दबे-कुचले, असहाय एवं शोषित वर्गों के साथ-साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए संघर्षरत छत्तीसगढ़िया समाज को मजबूत बनाने के इस अभियान में सभी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने कहा कि 2 अगस्त का यह आयोजन पाटन की धरती पर छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा।
कार्यक्रम विवरण
दिनांक: 2 अगस्त, दिन रविवार
समय: सुबह 11 बजे
स्थान: तहसील साहू संघ, साहू सदन, अटारी, पाटन
विशेष आगमन:
सम्मानीय अमित बघेल जी — सुप्रीमो, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी
सम्मानीय अजय यादव जी — प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना
सम्मानीय दिनेश वर्मा जी — सह सचिव, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी
संपर्क: 8966014550, 9174620009
नेवतईया:
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के राजनीतिक विंग
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी







