छ. ग.मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज केन्द्रीय अध्यक्ष चुनाव का प्रशिक्षण सम्पन्न के उपरांत मतदान दल को किया गया रवाना

पाटन।।छ. ग.मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज द्वारा केन्द्रीय अध्यक्ष चुनाव हेतु मतदान अधिकारियो का चुनाव प्रशिक्षण केन्द्रीय निर्वाचन समिति के सदस्य ललित बिजौरा, सहायक निर्वाचन अधिकारी केदार कश्यप एवं युगल किशोर आडिल राज प्रधान पाटन राज के द्वारा दिया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी केदार कश्यप ने 20 अक्टूबर को होने वाले केन्द्रीय अध्यक्ष चुनाव के संदर्भ में अवगत कराते हुए कहा कि यह चुनाव लोकतांत्रिक प्रणाली से लोकसभा एवं विधानसभा के तर्ज पर पूरे छ. ग. में होने जा रहा है।

हमें पूरी पारदर्शिता के साथ केंद्र के निर्देशो का पालन करते हुए शान्ति पूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने की बहुत बड़ी जवाबदारी है। जिसे आप सबके सहयोग से संभव हो सकेगा। केदार कश्यप ने आगे बताया कि पाटन राज में कुल स्वजातीय गांवों की संख्या 81 कुल मतदान केंद्रों की संख्या 58 राज में कुल मतदाता की संख्या 10020 जिसमें 5120 पुरूष एवं 4900 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 20 अक्टूबर दिन-रविवार को सुबह 8 बजे 3 बजे तक मतदान करेंगे। बूथों पर मतगणना 3:30 से 6:00 बजे तक होगा।

बूथों से मतगणना का संकलन राज के निर्धारित केन्द्रो पर शाम 6:00 बजे से होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी पाटन राज द्वारा मतगणना पत्रक का गोश्वारा बनाकर वाट्सअप या मेल के माध्यम से केन्द्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा। फिर वहाँ से परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव शान्ति पूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के लिए 250 चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। 4 पर्यवेक्षक बनाया गया है। केन्द्र एवं राज द्वारा अधिकृत पर्यवेक्षक ही मतदान केंद्र के अंदर निरीक्षण कर सकेंगे।

अनाधिकृत व्यक्तियो का प्रवेश मतदान केंद्रों के भीतर वर्जित रहेगा। प्रशिक्षण में विशेष रूप से केंद्रीय निर्वाचन सदस्य ललित बिजौरा, सहायक निर्वाचन अधिकारी केदार कश्यप, राजप्रधान युगल किशोर आडिल, चुनाव समिति के सदस्य दानेश्वर वर्मा, बीरेन्द्र वर्मा, पुरेन्द्र वर्मा, महेन्द्र वर्मा, दुष्यंत वर्मा, डूमन वर्मा,ओमप्रकाश वर्मा, राजेश वर्मा, हिरेन्द्र वर्मा, दीना वर्मा, राकेश आडिल, पुष्पा वर्मा, अभिषेक वर्मा,छन्नूलाल वर्मा, ईश्वर वर्मा, काजल वर्मा,ज्योति वर्मा, पल्लवी वर्मा,राजेश्री वर्मा,शिवकुमार वर्मा,झालाराम वर्मा,उमाशंकर वर्मा, बीरेन्द्र बंछोर, सुरेन्द्र वर्मा, उदयकरण बिजौरा, अरुण वर्मा, दिनेश कश्यप, प्रेमनारायण वर्मा,नरेंद्र नायक, सुनील वर्मा, सहित भारी संख्या में स्वजातीय उपस्थित रहे।