पार्षद के बाद अब अध्यक्ष का चुनाव लड़ने मैदान पर उतर सकते है लिलेश वर्मा, कांग्रेस पार्टी संगठन ने टिकिट दिया तो जताई चुनाव लड़ने की इच्छा


पाटन। आरक्षण पूरी होने के बाद नगर पंचायत पाटन में भाजपा और कांग्रेस दोनों तरफ से अध्यक्ष पद के दावेदारों का नाम उभरने लगा है। कांग्रेस से निवर्तमान पार्षद लीलेश वर्मा ने भी अपने दावेदारी की है। वह पार्षद रहते हुए लगातार जनता के बीच पहुंचे थे और अभी भी लगातार क्षेत्र में सक्रिय है । उनका कहना है कि वे दावेदारी करेंगे अगर कांग्रेस उनको टिकट देती है तो वह पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेंगे।