जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू के बाद उसकी टीम ने भी जताया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा, करसा में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ो लोगो ने किया कांग्रेस प्रवेश

पाटन। भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य मोनू मोरध्वज साहू के साथ अब उनकी टीम ने भी कांग्रेस प्रवेश करते हुवे क्षेत्र व प्रदेश के विकास के किये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा जताया है। इनमे जिला पंचायत दुर्ग के पूर्व सभापति राकेश ठाकुर व कांग्रेस नेता हरीश ठाकुर की विशेष भूमिका रही है।

जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू के कांग्रेस प्रवेश से भाजपा को उत्तर पाटन में पहले ही बड़ा झटका लग चूका है । अब उसकी टीम में शामिल 200 से अधिक युवाओं का कांग्रेस प्रवेश से उत्तर पाटन में भाजपा को और झटका लगा है। करसा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में तीन बार मोनू साहू का नाम लेते हुवे उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत भी किया। साथ ही युवाओं को गमछा पहनाकर कांग्रेस प्रवेश कराया। इसमें जिला पंचायत दुर्ग के पूर्व सभापति राकेश ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, हरीश ठाकुर के समन्वय में ये सब लोगो ने कांग्रेस प्रवेश किया।

कांग्रेस प्रवेश करने वालो में प्रमुख रूप से परिक्षेत्रीय साहू संघ झिट के अध्यक्ष कल्याण साहू, कोमल साहू,डिकु सोनकर, ईश्वर सोनकर, दिकू सोनकर, ईश्वर सोनकर,हेमलाल, धन्नू,सूरज झा, सुरेंद्र, डोमन साहू,दुष्यंत सोनकर,देवा साहू, गोविंदा देशलहरे, अनिल सोनकर, गुमान साहू, आकाश श्रीवास्तव,जय साहू, कोमल साहू,प्रदिप साहू, राज सोनकर, गनपत बघेल,राजेश चतुर्वेदी, मोहन कुर्रे, मुकेश कुर्रे, राज गायकवाड़, रघुनाथ साहू,धर्मेंद्र ठाकुर,लोकेश साहू, पारस साहू, गोपाल साहू, पिंकू साहू,गुड्डू यादव, महेंद्र पटेल, भावेष साहू, टिकेश्वर यादव, रोशन यादव, लाल साहू, छोटा साहू, रणछोड़ ठाकुर,कामता निषाद, कमल सिंगौर सहित 200 से अधिक लोग शामिल है।