पाटन। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत में आयोजित क्रिकेट मैच में जनपद 11 जीत हासिल किया गया ! पहले बल्लेबाजी करते हुए आर ई इस एकादश द्वारा 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 85 रन बनाया गया जिसने जे के गौर sdo द्वारा 30 रन पंकज मेहर द्वारा 22 रन सन्तोष सोनी उपअभियंता द्वारा 15 रन का योगदान रहा ! 85 रन के जवाब के श्री मुकेश कोठारी सीईओ जनपद पंचायत पाटन एवम श्री जस्सू जितेश वर्मा सहायक ग्रेड 3 के द्वारा ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए 55 रन का पार्टनरशिप पारी खेला गया ! जिसमें सीईओ मुकेश कोठारी द्वारा 25 रन एवम जस्सू जितेश वर्मा द्वारा 30 रन का योगदान दिया गया! 1 विकेट गिरने के बाद आलोक वर्मा द्वारा 15 रन बनाकर आउट हो गया! आलोक कर आउट होते ही छत्तर ठाकुर द्वारा 1रन .मोनू चौहान द्वारा 5 रन एवम सागर देवांगन द्वारा 9 रन बनाकर 30 बाल शेष रहते जीत हासिल किया गया।







