Ghibli Art के बाद सोशल मीडिया पर अब छाया न्यू ट्रेंड…कुछ Prompt और टॉय की तरह बन जाएगी आपकी फ़ोटो….आप भी ऐसे बनाएं अपनी 3D फोटो

राजू वर्मा सीजी मितान

सोशल मीडिया पर ट्रेंड्स कब और कैसे वायरल हो जाएं, कहना आसान नहीं है। हाल ही में Ghibli स्टाइल फोटोस ने इंटरनेट पर खूब धूम मचाई थी और अब एक नया फोटो ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम और एक्स (Twitter) पर इन दिनों छोटे-छोटे, शाइनी और कार्टून जैसे दिखने वाले 3D डिजिटल फिगरिन्स छाए हुए हैं। इन्हें गूगल के नए AI टूल Gemini 2.5 Flash Image की मदद से तैयार किया जा रहा है।

ऑनलाइन कम्युनिटी ने मजाकिया अंदाज में इन क्यूट फिगरिन्स को ‘Nano Banana’ नाम दिया है। लोग अपनी तस्वीर, अपने पसंदीदा सेलेब्रिटीज से लेकर नेताओं तक की तस्वीरों को 3D फिगरिन्स में बदलकर जमकर शेयर कर रहे हैं।

क्यों मचा इतना धमाल?

‘Nano Banana’ ट्रेंड की पॉपुलैरिटी की सबसे बड़ी वजह है इसकी आसानी और शानदार आउटपुट। गूगल का Gemini 2.5 Flash कुछ ही सेकंड्स में स्टूडियो-क्वालिटी वाले 3D फिगरिन्स बना देता है, वो भी बिल्कुल मुफ्त। यही वजह है कि यह ट्रेंड देखते ही देखते वायरल हो गया।

नया क्रिएटिव फीवर
गिब्ली स्टाइल के बाद यह ट्रेंड Gen Z और मिलेनियल्स दोनों के बीच तेजी से फैल रहा है. यह न केवल सोशल मीडिया पोस्ट के लिए परफेक्ट है बल्कि प्रोफाइल पिक्चर, डिजिटल कलेक्शन और आर्टवर्क पोर्टफोलियो के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है. खासकर इंस्टाग्राम और पिनटेरेस्ट जैसे प्लेटफॉर्म पर ऐसे क्रिएशन खूब शेयर हो रहे हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में यह ट्रेंड सिर्फ ऑनलाइन एडिट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोग अपने फिगर को 3D प्रिंट करवाकर असल में भी अपने पास रखना चाहेंगे. यानी डिजिटल से रियल वर्ल्ड तक यह नया क्रिएटिव फीवर तेजी से फैलने वाला है।

 ऐसे बनाएं अपनी 3D Nano Banana इमेज

1. सबसे पहले Google AI Studio या Gemini ऐप/वेबसाइट पर जाएं।

2. अपनी पसंद का Method चुनें – सिर्फ फोटो, सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट या दोनों का कॉम्बिनेशन।

3. अब गूगल का ऑफिशियल प्रॉम्प्ट डालें

Create a 1/7 scale commercialized figurine of the characters in the picture, in a realistic style, in a real environment. The figurine is placed on a computer desk. The figurine has a round transparent acrylic base, with no text on the base. The content on the computer screen is a 3D modeling process of this figurine. Next to the computer screen is a toy packaging box, designed in a style reminiscent of high-quality collectible figures, printed with original artwork. The packaging features two-dimensional flat illustrations.

4. Generate पर क्लिक करें।

5. कुछ ही सेकंड्स में आपकी 3D इमेज तैयार हो जाएगी।

6. अगर रिज़ल्ट मनपसंद न आए तो प्रॉम्प्ट में थोड़ा बदलाव करके फिर से ट्राई करें।