महुदा के बाद अब पाहंदा में होने लगा है एथेनाल प्लांट का विरोध, ग्रामीणों ने सौपा मुख्य सचिव सहित एसडीएम को ज्ञापन, इधर प्लांट लगाने पेड़ो की कटाई जारी, पाटन ब्लॉक का मामला


पाटन। ग्राम पंचायत पाहन्दा झ के ग्रामीणों ने वहा पर प्रस्तावित एथेनाल प्लांट का विरोध करना शुरू कर दिया है। ग्राम में एथेनाल प्लांट लगाने का विरोध करते हुवे ग्रामीणों ने एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्य सचिव सहित पाटन एसडीएम को सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है एथेनाल प्लांट लगाने की कार्रवाई नही रुकी तो सड़क की लड़ाई लड़ने मजबूर हो जाएंगे। अभी वर्तमान में ग्राम पंचायत द्वारा जिस स्थान पर प्लांट  लगाना प्रस्तावित है वहा पर स्थित सैकड़ों पेड़ो की कटाई भी करवा रहे है। जिससे पर्यावरण प्रेमियों में खासा नाराजगी देखी जा रही है। बता दे की ग्राम पंचायत महुदा में एथेनाल लगाने की तैयारी हो चुकी थी। बोर करने का काम भी शुरू हो गया था। लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद महुदा में एथेनल प्लांट नही बनाया जा रहा है।

पाहन्दा झ के  ग्रामवासी तथा विकास समिति द्वारा सौपे ज्ञापन में बताया है की  ग्राम पाहँदा झा में  भूमि ख.नं. 226 रकबा 6.66  भूमि पर एथलॉन फुड फैक्टरी निर्माण किये जाने हेतु ग्राम पंचायत पाहुंदा झा द्वारा ग्रामीणों को  धोखे में रखकर मनमौजीपूर्वक उक्त भूमि को उपरोक्त कार्य हेतु  प्रस्ताव कर चुके है। जिसका विरोध ग्रामीण कर रहे है। ग्रामीणों ने इन बिंदुओं पर सौपा है ज्ञापन ।

1.  उक्त एथलॉन फैक्टरी के निर्माण से कृषि भूमि का बंजर होने व काफी प्रदूषित होने की संभावना है।

2.  उक्त फैक्टरी के निर्माण से उत्पन्न प्रदूषण के कारण जीव जन्तु व मानव शरीर में विकार आने की प्रबल संभावना है। चुंकि उक्त भूमि पर करीबन 400-500 नग वृक्ष है जिसे अंधाधुन कटाई किया जा रहा है।

3. उक्त भूमि से लगा हुआ प्राकृतिक नाला है जिससे कृषि भूमि की सिंचाई होता है।

4. उपरोक्त फैक्टरी वहां पर लगाये जाने से गंभीर जल प्रदुषण की संभावना है।