पौधारोपण कर समिति के सदस्यों को टीशर्ट प्रदान किया गया


पंडरिया-पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया द्वारा शनिवार  को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जनपद कार्यालय के पास कदम्ब का एक पौधा रोपित कर लोगों से पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने की अपील की गई।वहीं समिति के साथ शिक्षक साथी डिगेश्वर पांडेय ने भी शनिवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर जनपद कार्यालय के पास नीम का एक पौधा रोपित कर अपने जन्मदिन को यादगार बनाया तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर समिति के मोहन राजपूत, अनुराग ठाकुर, गोविंद रजक, चंद्रप्रकाश राजपूत, मोहन सिंह(राजू), एस एल कुर्रे, राजीव श्रीवास्तव, मुकेश कौशिक, आशीष मिश्रा, गलीराम बंजारे(जोहन्नी) उपस्थित थे।
*टीशर्ट प्रदान किया गया*- जनपद पंचायत पंडरिया के जनपद सदस्य दिनेश कोशरिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समिति के सदस्यों के लिए 16 नग टीशर्ट प्रदान किया तथा समिति के साथ कदम्ब का एक पौधा रोपित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।श्री कोशरिया इससे पूर्व ट्री गार्ड के लिए सहयोग करते रहे हैं।समय-समय पर उनके द्वारा समिति को प्रोत्साहित किया जाता है।