एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कांग्रेसियों ने दिया अल्टीमेटम, 15 अगस्त तक आवारा मवेशियों उचित प्रबंधन नही किया तो 16 अगस्त को करेंगे जंगी प्रदर्शन

पाटन। क्षेत्र में घूम रहे आवारा मवेशियों की रोकथाम एवं उचित प्रबंधन के लिए आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन एवं जामगांव आर के द्वारा संयुक्त रूप से एसडीएम पाटन को ज्ञापन सोपा गया। बता दे की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है कि 15 अगस्त तक आवारा मवेशियों का उचित प्रबंध नहीं किया जाता तो 16 अगस्त को एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसके बाद आज कांग्रेसियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन भी साफ कर आवारा मवेशियों की उचित प्रबंधन की मांग की है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवम पाटन के विधायक भूपेश बघेल के निर्देश पर गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमिटी पाटन एवम जामगांव(आर) के नेतुत्व में आवारा मवेशियों द्वारा हो रहे फसल क्षति एवम सड़कों में हो दुर्घटना को रोकने एवम उचित प्रबंधन हेतु अनुविभागीय अधिकारी पाटन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जानकारी दिया है की 15 अगस्त तक आवारा मवेशियों का उचित प्रबंधन नही होने पर 16 अगस्त को जंगी प्रदर्शन किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से महेंद्र वर्मा,राजेश ठाकुर,देवेंद्र चंद्रवंशी,रुपेद्र शुक्ला,सालिक साहू,सोहन जोशी,दिनेश साहू,नीरज सोनी,दिनेश शर्मा,धनेश्वर वर्मा,मनीष पटेल,लीलाधर वर्मा,आदित्य चंद्राकर,पुरुषोत्तम कश्यप,देवेश चंद्रकार,राहुल रघुवंशी,गोपेद्र सिन्हा सहित कृषक उपस्थित रहे।

आवारा मवेशियों के कारण बढ़ रही सड़क दुर्घटना
बता दे की क्षेत्र में बहुतायत संख्या में आवारा मवेशी सड़कों पर ही विचरण करते हैं या बैठे रहते हैं। इससे सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई है। पिछले कुछ माह से आवारा मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। यही कारण है कि इसे गंभीरता से लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आवारा मिशन के उचित प्रबंध करने की मांग की है।

सड़क में बैठे मवेशी के कारण बाइक चालक, चार पहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। तीन दिन पहले ही रात को करीब 8 से 9 के बीच पाटन में ही सड़क दुर्घटना हुई थी जिसमें एक स्कॉर्पियो चालक ने सड़क पर बैठे मवेशियों को चपेट में ले लिया था। छोटी-छोटी सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही है। ज्यादातर सड़क दुर्घटना रात में होते हैं । अंधेरे में अचानक सामने मवेशी देखने से कार या बाइक चालक अपना नियंत्रण खो देते है।