गरियाबंद। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में में कुछ दिनों से लगातार बाइक चोरी होने से हड़कंप मचा है वही एक शातिर बाइक चोर का अजीब कारनामें का खुलासा हुआ है, नदी में रेत के नीचे दबा हुआ एक स्कूटी मिला, पुलिस ने बताया कि यह स्कूटी खेमलला साहू का है जो कल चोरी हो गया था , आज सुबह कुछ ग्रामीणों ने नदी में रेत के नीचे दबा हुआ बाइक का हैंडल देख कर पुलिस को सूचना दिए , खोद कर देखा गया तब पता चला कि यह चोरी हुई स्कूटी है जिसे चोर ने नदी में रेत के नीचे दबा कर छुपा दिया था ताकि बाद में निकाल कर ले जा सके। पुलिस ने स्कूटी को बरामद कर बाइक चोर की तलाश किया जा रहा है। रेत के नीचे चोरी की स्कूटी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है ।








