पाटन। संयुक्त कलेक्टर दीपक कुमार निकुंज पाटन के नए एसडीम होंगे। एसडीएम पाटन विपुल कुमार गुप्ता के बिलासपुर स्थानांतरण के बाद कलेक्टर दुर्ग ने कार्य विभाजन किया। जिसमें दीपक कुमार निकुंज को एसडीएम पाटन बनाया गया है । एसडीएम बनने के बाद आज पहली बार दीपक कुमार निकुंज पाटन पहुंचे और एसडीएम का प्रभार ले लिया । एसडीएम कार्यालय पाटन में प्रभार लेने के बाद तहसील प्रकाश सोनी, तहसीलदार श्रीमती वीणा साहू, नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार सिंह, मनोज रस्तोगी सहित एसडीएम कार्यालय के स्टाफ ने पुष्प कुछ भेंट कर नए एसडीम का स्वागत किया।







