सामुदायिक भवन के अवैध कब्जा कर परिवार सहित रहने लगे, कब्जा हटाने गए राजस्व विभाग बैरंग लौटी, विवाद होता रहा, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

पाटन। ग्राम फुनडा में बने सामुदायिक भवन में फुंडॉ के ही नेतराम डहरिया द्वारा अवैध कब्जा कर वहां परिवार सहित रहने लगे है। ग्राम पंचायत की शिकायत के बाद जब राजस्व विभाग कक टीम 12 मई को भवन को खाली कराने गई तो वहाँ पर काफी विवाद हो गया। राजस्व विभाग व पुलिस की टीम मूकदर्शक बनी रही। अंततः अवैध कब्जा खाली कराने गए टीम को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि महिला पुलिस नही होने के कारण भवन में रह रही महिलाओं को बाहर नही निकाला जा सका। अब फिर से एक बार महिला पुलिस लेकर राजस्व विभाग कब्जा हटाने की तैयारी कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम फुंडा में बने सामुदायिक भवन में गाव के ही नेतराम डहरिया द्वारा बलात प्रवेश कर अपने परिवार के साथ रहने लगा है। पहले तो पंचायत के प्रतिनिधि ने सामुदायिक भवन को खाली के नेतराम को कहा गया लेकिन वो खाली नही किया। इसके बाद ग्रामीणों के इसकीं जानकारी देते हुवे राजस्व विभाग से सामुदायिक भवन को खाली कराने की मांग किया गया। विगत 12 मई को राजस्व विभाग के मालजमादर भवन को खाली कराने आये। इस दौरान भवन में रहने वाले नेतराम के परिवार ने भवन को खाली नही किया। वही विवाद भी बढ़ता गया। इसे देखते हुवे राजस्व व पुलिस बिभाह के कर्मचारी भवन को बिना खाली कराए ही वापस लौट गए। सूत्रों से जानकारी मिली है कि आवास योजना के तहत आवास बनाने राशि दी गई है लेकिन आवास नही बनाकर समुदायिक भवन में रहने लगे