समिति अध्यक्ष का प्रभार लेने के बाद पुरुषोत्तम तिवारी ने कहा किसानों के हितैषी है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पहंडोर समिति के किसानों का हर संभव मदद करने का लिया संकल्प


पाटन। पाटन ब्लाक के सेवा सहकारी समिति पहंडोर के नवनियुक्त अध्यक्ष पुरुषोत्तम तिवारी ने शपथ ली साथ ही पदभार भी ग्रहण किया।
इसके बाद किसानों को संबोधित करते हुवे उन्होंने कहा कि किसानों के हितैषी है मुख्य मंत्री भूपेश बघेल, उन्होंने किसानों का हर संभव मदद करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर नरसिंह मढ़रिया पुर्व अध्यक्ष, सुरेंद्र गायकवाड अध्यक्ष सरपंच संघ पाटन, लोकेश्वर साहू सरपंच घुघवा, देवेन्द्र कुमार साहू सरपंच करसा, ठगेश्वर धनकर सेक्टर प्रभारी,नेमचंद निर्मलकर मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन , समिति प्रबंधक श्री तिवारी क्षेत्र के ग्राम के किसान एवं समिति के कर्मचारी गण उपस्थित थे।सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष पुरुषोत्तम तिवारी का पुष्प हार के माध्यम से शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।