कार्यवाही के बाद एक बार फिर बेलगाम हो गया किकिरमेटा में अवैध रेत खनन करने वाले

किकिरमेटा शुक्ला डीह  में अवैध रेत खनन पर “धड़ल्ले से चल रहा अवैध रेत खनन” शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित किया था इस संबंध में नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह को इस संबंध में जानकारी दिया गया जिस पर एरिया के पटवारी को तत्काल पंचनामा रिपोर्ट तैयार कर जानकारी मांगी थी और अवैध रेत डंप करने वालों के ऊपर कार्यवाही किया गया था

सातवें आसमान पर है रेत माफियाओं के हौसले कार्यवाही के बाद भी चल रहा रेत का अवैध कारोबार

पाटन ब्लॉक के अंतिम छोर में बसे ग्राम किकिरमेटा के ग्राम शुक्ला डीह  मैं अवैध रेट खनन करने वालों का बोलबाला है खारुन नदी के तट से लगभग 10 से 15 ट्रैक्टर द्वारा रेत निकाल कर औने पौने दामों में विक्रय कर रहे हैं और कहीं-कहीं डंप करके भी रख रहे हैं जिससे शासन के राजस्व को लाखों रुपए का चुना लगाया जा रहा है क्यों की प्रतिदिन लगभग ट्रैक्टर से 40 से 50 ट्रॉली रेती निकल जा रही है। सूत्र यह भी बताते है की ग्राम के जनप्रतिनिधि भी कार्य में संलिप्त है
सुबह से शुरू हो जाता है अवैध परिवहन।

सुबह से ट्रैक्टर ट्राली से ग्रामीण अंचल में रेत का अवैध परिवहन कर औने पौने दामों में बिक्री कर रहे है इसमें टेमरी के ट्रैक्टर भी शामिल है।