पाटन। नगर पंचायत पाटन में पदस्थ आपरेटर रूपेश वर्मा के निधन के पश्चात उनकी पत्नी गोमती वर्मा को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई। नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी, पार्षद केवल देवांगन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) हेमंत वर्मा ने गोमती वर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपा।
ज्ञात हो कि स्वर्गीय रूपेश वर्मा नगर पंचायत पाटन में आपरेटर के पद पर कार्यरत थे। उनके आकस्मिक निधन के बाद शासन के नियमानुसार उनकी पत्नी को अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गोमती वर्मा को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगी।







