धर्मांतरित लड़की की मौत के बाद अंतिम संस्कार के समय उफरा में मचा बवाल, ग्रामीणों का है कहना गांव में अंतिम संस्कार करना है हिंदू रीति रिवाज से करे, इधर मौके पर पहुंची पुलिस, पाटन ब्लॉक का मामला


पाटन। अम्लेशवर थाना के ग्राम ऊफरा में बवाल मच गया है। यहां पर एक लड़की जो को धर्मांतरण कर अन्य धर्म को मानने लगी थी उसकी मृत्यु के बाद उसके परिजन उसका अंतिम संस्कार गांव में ही करना चाह रही थी लेकिन ग्रामीण इसके विरोध में सामने आए। ग्रामीणों का कहना था की अगर गांव में अंतिम संस्कार करना है तो हिंदू रितिरिवाज के अनुसार करना होगा। लेकिन मृतक युवती के परिजन नही माने। देखते देखते ही पूरा गांव उमड़ गया। मौके पर अम्लेश्वर पुलिस पहुंच कर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है की मृतक युवती का अंतिम संस्कार करने महादेव घाट ले जाया जा रहा है। बता दे मृतक युवती पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हुई थी उसका इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक

अभी भी गांव में काफी लोग एकत्र है। पुलिस भी मौके पर पर।।