पाटन। एसडीएम कार्यालय के सभागार में बुधवार को एसडीएम दीपक कुमार निकुंज ने पाटन तहसील के सभी पटवारियों की बैठक ली। बैठक में राजस्व विभाग के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार श्रीमती मीना साहू, नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह सहित राजस्व निरीक्षक भी मौजूद रहे।

एसडीएम कार्यालय पाटन के सभागार में आज राजस्व विभाग के पटवारी की बैठक ली गई। बैठक में मुख्य रूप से एसडीएम पाटन दीपक कुमार निकुंज, तहसीलदार श्रीमती मीना साहू, नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक, तहसील के पटवारी मौजूद रहे। बैठक में पटवारी को निर्देश दिया गया कि चुनाव के बाद अब राजस्व संबंधी कार्यों में तेजी लाएं। सभी पटवारी अपनी हल्का क्षेत्र में जो लंबित कार्य है उसे समय सीमा पर पूरा करें साथ ही साथ अपने क्षेत्र में लगातार दौरा भी करें । एसडीएम एवं तहसीलदार ने पटवारी को निष्पक्ष निर्देश दिए की अपने-अपने हल्का क्षेत्र में लंबित कार्य जैसे फौती , सीमांकन ,बटवारा ,नामांतरण सहित राजस्व सबंधित कार्य पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करें। बता दे की लोकसभा चुनाव में ज्यादातर पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई थी इस कारण से ग्रामीण क्षेत्र में बहुत से राजस्व संबंधी कार्य लंबित चल रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने तत्काल काम में गति लाने के निर्देश दिए।






