पहले फिल्म की सफलता के बाद फिर से धूम मचाने आ रही है फिल्म तीजा के लुगरा,,, भाग 2,  पाटन के श्री सिनेमा में 22 नवंबर को होगी प्रदर्शित, छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रेमियों में अभी से दिख रहा उत्साह


पाटन। श्री सिनेमा पाटन में लगातार एक से बढ़कर एक फिल्म दिखाई जा रही है। जी को पाटन नगर सहित अंचल के ग्रामीण क्षेत्र के कला प्रेमियों, सिनेप्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करा रही ही। आगामी 22 नवम्बर से पाटन के सर्व सुविधा युक्त श्री सिनेमा टॉकीज में छत्तीसगढ़ी फिल्म तीजा के लुगरा भाग 2 रिलीज हो रही हैं। बता दे की इस फिल्म का पहला भाग भी दर्शकों के बीच काफी अच्छी छाप छोड़ी है। पारिवारिक फिल्म होने के कारण इसे सब परिवार के साथ देखने पहुंचे थे। वही अब इस फिल्म का दूसरा भाग भी 22 नवम्बर से शुरू हो रही है पाटन के टॉकीज में इस फिल्म का पोस्टर का प्रमोशन भी किया जा चुका है। 22 नवम्बर को पहले ही शो में काफी भीड़ जुटने की सम्भावना को देखते हुए व्यवस्था भी की जा रही है। इस फिल्म में छत्तीसगढ़ के बेहतरीन कलाकार को देखने को मिलेगा। एक बार फिर यह फिल्म नए कहानी के साथ धूम मचाने वाली है।