पाटन।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा को पश्चिम बंगाल में जिन क्षेत्रों का प्रभार सौंपा गया था, वहां पार्टी की जीत के बाद पाटन आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में इस जीत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
पाटन के फुंडा चौक में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ जितेंद्र वर्मा का जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
स्वागत कार्यक्रम में सरपंच कुलेश्वर रोशन वर्मा, उपसरपंच राजेंद्र वर्मा, जयनारायण वर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुणाल वर्मा, शंकर यदु, कमल वर्मा, भगवान लाल वर्मा, बल्लागिर गोसाई, दुष्यंत शर्मा, नित्यानिर्मल, शुभम निर्मल, विक्रम यादव, टिकूम यादव, बादल यादव, सागर वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, यश वर्मा, गोपी यादव, विनोद चौधरी और मणिलाल निर्मल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत को संगठन की मजबूती और नेतृत्व की रणनीति का परिणाम बताया। वहीं जितेंद्र वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने संगठन को और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।







