केशव साहू
डोंगरगढ़। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 53 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करने वाली राजनांदगांव जिले की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव के माता पिता के साथ मां बम्लेश्वरी देवी जी के दर्शनार्थ डोंगरगढ़ पंहुचने पर भव्य स्वागत किया गया। ज्ञानेश्वरी यादव ने पदक प्राप्त करने का श्रेय माता पिता कोच को देते देश और प्रदेश को समर्पित किया। उन्होंने भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए प्रार्थना कर मां बम्लेश्वरी देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए माता जी की चुनरी फोटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान किया गया। साथ ही पत्रकार संघ, यादव समाज सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों द्वारा भी सम्मान किया गया। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल मार्कफेड के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अनिल गट्टानी मंत्री महेन्द्र परिहार ट्रस्टी गण बबलू शांडिल्य संजीव गोमास्ता योगेश अग्रवाल और गौतम चोपड़ा सुषमा कोठारी एवं यादव समाज के अध्यक्ष विश्वनाथ यादव विनीत यादव पार्षद अमित छाबड़ा एल्डरमैन लक्ष्मी यादव वरिष्ठ सेवानिवृत्त पीटीआई ईश्वर निर्मलकर दिलीप भाई वेगड़ राम कुमार डड़सेना अजय शर्मा आदित्य मिश्रा रामजी तराने जितेन्द्र भाटिया चंद्रशेखर बोरकर ट्रस्ट के मैनेजर लक्ष्मी गुनी एकाउंटेंट मोहन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित रहे।







