खैरागढ़। उपचुनाव में जीत के उपरांत विधायक यशोदा वर्मा पहली बार ग्राम कोपरो में आभार प्रदर्शन करने पहुंची।ग्रामीणों को संबोधित करते श्रीमती वर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के निर्देश में कांग्रेस सरकार लगातार किसानों, गरीबों के हित के लिये काम कर रही है। गोधन न्याय योजना, गौमूत्र खरीदी,सी मार्ट से आर्थिक विकास हो रहा है। ग्रामीणों की मांग पर वीर नारायण सिंह सामुदायिक भवन के लिये 5 लाख की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व विधायक गिरवर जंघेल,देवराज किशोर वैष्णव ललित महोबिया,पार्षद प्रकाश महोबिया,हेमन्त वैष्णव अधिवक्ता छुईखदान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम कुमार पटेल,कामदेव जंघेल,अशोक जंघेल,सन्तोष यदु राजेश पाल,लिखन जंघेल,नरेंद्र सेन,सरपंच दिनेश बोरकर, गनेश कमलेश वर्मा,लक्ष्मण विश्वकर्मा,हबीब खान, किसुन मिर्चे गंगू मरावी,पंचू लाल मरकाम,रोशन सिंह पोर्ते, परदेशी राम कांवरे, अंतानु सिंह मरकाम,मन्नू लाल पंचकपाट,रति राम पटेल,धुकेल,टेटकू,अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

- August 11, 2022