शिक्षा को बेहतर बनाने ग्राम पंचायत स्तर पर कोचिंग सेंटर दिनांक 06/08/2025 दिन बुधवार दोपहर 12.00 बजे से भव्य शुभारंभ किया गया, जिसमे दर्शन एकेडमी दुर्ग डायरेक्टर श्री चुरामन साहू जी का विशेष सहयोग है।

ग्राम पंचायत आगेसरा के युवा सरपंच रमाकांत साहू ने शिक्षा को आगे बड़ाने और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए की अनोखी पहल आगेसरा में निशुल्क ऑनलाइन, ऑफलाइन तरीके से कम्प्यूटर क्लास, नवोदय, सैनिक भर्ती और सीधी भर्ती की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए एक अच्छी पहल की है, साथ ही युवाओं के लाइब्रेरी भी गांव के एक भवन में ही पूरा व्यवस्था किया गया है, जिससे युवाओं को निःशुल्क शिक्षा का लाभ मिल सकेगा ।
शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग अजय साहू जनपद सदस्य, लालेश्वर साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष,कमलेश मंडल , मंडल अध्यक्ष, सरपंच रेवा राम साहू, गातापार, अमित अग्रवाल जी सरपंच ग्राम पंचायत बेलहरी, कविता साहू नवागांव, ऐमन आठे बटरेल, देवकी चुरामन साहू सरपंच अरमरीखुर्द, सरपंच किकिरमेटा, सरपंच अक्तई उप सरपंच सुशीला साहू, पंच केशव सोनी, रोहित साहू, थानसिंग पटेल एकेश्वर गणेश सोनी, प्रेमलता साहू, ईश्वरी साहू, उर्वशी सोनी, हेमलता पटेल, रामहिन निषाद, साथ ही वरिष्ठ नागरिक जसवंत साहू , कन्हैयालाल साहू,कमलेश्वर साहू ,तीरथ पटेल ,भानु प्रताप साहू , सुखनंदन साहू , पूनम पटेल योगेश साहू ,त्रिशांत साहू विनय साहू छबलूराम साहू राम पटेल श्री रोहित साहू एवं स्कूली के शिक्षक गण बच्चों के की उपस्थिति रहा।
जनप्रतिनिधियों की माने तो यह संस्था पूरे छत्तीसगढ़ का पहला ग्राम पंचायत होगा, जहां पर डिजिटल इंडिया के साथ-साथ कोचिंग तथा लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।





