पाटन। रजत जयंती के अवसर पर कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पाटन में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पूर्व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी यशवंत कुमार वर्मा ,वर्तमान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मुकेश मढरिया, कृषक जगनू राम पंचराम एवं अन्य कृषक उपस्थित हुए । कृषकों से धान के बदले अन्य फसल दलहन एवं तिलहन फसलों का बढ़ावा एवं रबी फसलों पर चर्चा की गई। इस किसान संगोष्ठी में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अनीता कश्यप एवं प्रवीण कुमार एवं आत्मा शाखा से दिनेश बंजारे उपस्थित रहे।।







