पाटन। धान बेचने के लिए किसानों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंजीयन से लेकर टोकन काटने तक कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अभी वर्तमान में एग्री स्टेक कराना भी किसानों के लिए नहीं मुसीबत खड़ी कर दी गई है।। ग्राम देवादा के किसान संदीप वर्मा जो पिछले करीब तीन माह से अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनका अभी तक एग्री स्टेक नहीं हो पाया है। अब धान कैसे बिकेगा इसे लेकर वह काफी चिंतित है । ग्राम देवादा में रहने वाले संदीप वर्मा ने बताया कि वह कभी पटवारी के पास जाते हैं तो बताया जाता है की तहसील कार्यालय में जाने पर एग्री स्टेक होगा। तहसील कार्यालय जाते हैं तो एसडीएम कार्यालय भेजे जाते हैं। इस तरह से वह लगातार चक्कर काट रहे हैं।। धान खरीदी केंद्र में एग्री स्टेक नहीं होने के कारण उनका अभी तक पंजीयन नहीं हो पाया है । अब वह काफी चिंतित नजर आ रहे हैं । लगातार शासकीय कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं।







