पाटन शराब दुकान के पास एक कांपलेक्स पर बने दुकानों में खुला है आहता, शराब पीने पिलाने का मिला है खुली छूट, आबकारी और पुलिस महकमा अनभिज्ञ, आखिर कौन लेगा इस पर संज्ञान

बलराम यादव/ 9893363894
पाटन। पाटन में शराब दुकान के पास सिकोला मार्ग के किनारे एक कांपलेक्स बना हुआ है। इसमें आहता दुकानें भी खुली है। लेकिन इस होटल ढाबा में खुलेआम शराब पिलाई जा रही है। आबकारी विभाग के अधिकारी शराब दुकान में आते तो है लेकिन महज 50 मीटर की दूरी में इस इस तरह से आबकारी अधिनियम को ताक में रखकर शराब पिलाई जा रही है उस पट ध्यान नहीं जाता। वही पुलिस भी काफी गस्त कर रही है । लेकिन इस तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। आखिर किसके सह पर हो रहा है यह कार्य चर्चा का विषय है।

पाटन सहित आसपास के गावों में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालो तथा परिवहन करने वालो ओर खुले में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालो पर लगातार कार्रवाई किया जा रहा है। लेकिन दुकान बनाकर खुलेआम आबकारी विभाग और पुलिस विभाग के आंखो के सामने ही आबकारी अधिनियम की धज्जी उड़ाते ये होटल संचालक लोगो को बैठाकर शराब पीने की सुविधा दे रही है। इस पर न तो कार्रवाई हो रही है और न ही रोक लग रही रही। क्षेत्र की जनता अब इसे देखकर आबकारी विभाग और पुलिस को कार्यशैली पर सवाल करने लगी है।