अहिवारा ब्रेकिंग: स्कूल, कालेज, मुख्य मार्ग के किनारे स्थित अंग्रेजी शराब दुकान को हटाने की मांग, सोमवार को कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

अहिवारा।शहर के पावर हाउस रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्कूल, कॉलेज और पाश कॉलोनियों के नजदीक शराब दुकान होने से क्षेत्र में असुविधा और असुरक्षा का माहौल बन रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के सचिव रोहित यादव ने इस संबंध में प्रशासन से शराब दुकान को वर्तमान स्थान से हटाकर उसके पुराने स्थल पोटिया में स्थानांतरित करने की मांग की है। उनका कहना है कि मुख्य सड़क किनारे दुकान संचालित होने के कारण आए दिन यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
श्री यादव ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर वे सोमवार को कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा शराब दुकान को मुख्य मार्ग से नहीं हटाया गया, तो आंदोलन किया जाएगा।
स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और विद्यार्थियों व रहवासियों को राहत मिल सके।