बलराम यादव
अहिवारा। नगर पालिका परिषद अहिवारा के नंदिनी से बेरला रोड में बस स्टैंड के पास सड़क पर दुकान लगाने के कारण आज सुबह से कई बार जाम की स्थिति बन रही है। आने जाने वाले लोग काफी परेशान हो रहे हैं। कई वाहन चालकों में विवाद की भी स्थिति बन रही है। इसके बाद भी पालिका प्रशासन अहिवारा और पुलिस प्रशासन मौन है। ऐसा नहीं है कि यहां आज ही जाम की स्थिति बनी है। यह स्थिति लगभग रोज सुबह शाम लगती हैं।
पुराना बस स्टैंड के पास बेरला रोड पर कई होटल संचालित है। फल दुकान भी संचालित है। इसके अलावा नाश्ता सेंटर का जो ठेला भी सड़क पर लगता है। होटल में जाने वाले सड़क पर ही अपनी छोटी बड़ी वाहन पार्क करते है। फल दुकान वाले अपने दुकान पर फल रखने के बजाय पूरा फल दुकान सड़क पर ही लगा देते है। इस कारण भीड़ ज्यादा हो जाती है। यह मार्ग काफी व्यस्त मार्ग है इसके बाद भी लोगों के ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने नगर पालिका और पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का कार्रवाई नहीं की जा रही है। आज रक्षाबंधन का पर्व होने के कारण वाहनों का आवाजाही बढ़ गई है। पहले से दुकान लगाने वाले को सड़क पर दुकान लगाने से मना करने से स्थिति में सुधार हो सकता था। लेकिन आम लोगों की समस्याओं से निजाद दिलाने किसी को फ़ुर्सद नहीं है। नगर पालिका अध्यक्ष सहित सीएमओ को इस मामले को संज्ञान में लेकर कोई उचित कार्रवाई करनी चाहिए जिससे कि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने।






