अहिवारा: मेन रोड में गड्ढे से हो रहा था आवागमन में परेशानी, पालिका अध्यक्ष ने स्वयं खड़े होकर कराया सीमेंट कॉक्रीट कार्य,

अहिवारा – पालिका अहिवारा के मेंन रोड रेलवे क्रॉसिंग डामरीकरण गर्मी के मौसम में हुआ था लेकिन बरसात होने पर डामरीकरण उखड जाने के कारण आवागमन में वाहनों एवं दुपहिया वाहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था आज इसमें सीमेंट कंक्रीट के द्वारा उसे गड्ढे का मरम्मत की जा रही है अध्यक्ष नगर पालिका द्वारा विद्यानंद कुशवाहा खड़े होकर स्वयं इस मरम्मत का कार्य करवा रहे हैं। उक्त रोड को नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा निर्माण मरम्मत सीमेंट कंक्रीट के द्वारा की जा रही है। समाजसेवी सेंटी दास ने कहा कि यह रोड डामरीकरण जब हुआ था उसे समय गुणवत्ता की कमी होने के कारण उखड़ गया। जिस ठेकेदार ने बनाया उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। और यह देखा गया कि गर्मी के समय तो रोड अच्छा रहता है जैसे ही बरसात होती है उसके बाद डामरीकरण में डामर कम होने से उखड़ जाता है इस बार इंजीनियर एवं नगर पालिका अध्यक्ष को बिल्कुल विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि इस मार्ग से दुपहिया वाहन चार पहिया वाहन गुजरते हैं गड्ढा होने के कारण कई बार दुर्घटना होने की संभावना जताई गई हैं।