AI इम्पैक्ट : भारत मंडपम दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट में एन्टी फ्रॉड एप तैयार कर रायपुर के अनुराग आस्था रहे प्रथम

रायपुर।भारत मंडपम दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में आज रायपुर निवासी अनुराग मानिक , आस्था मानिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
ज्ञातव्य है कि विगत दिनों आल इंडिया स्तर पर एक प्रतियोगिता आयोजित हुई थी जिसमें AI से संबंधित idea प्रस्तुत करने हेतु 40000 लोगो ने भाग लिया था , जिसमें तीन राउंड के पश्चात 200 idea ka चयन किया गया था।जिसे ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रेजेंटेशन देने हेतु भारत मंडपम दिल्ली में बुलाया गया था।
आज हुई ग्रैंड फिनाले में अनुराग मानिक , आस्था मानिक को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है , फलस्वरूप 100000/ का नकद पुरस्कार तथा ऐप को डेवलप करने हेतु सहयोग है।
यह सिबलिंग जोड़ी “कर्तव्य” AI ऐप का निर्माण कर रही है, यह एक एंटी फ्रॉड ऐप है जिसमें आप फोन द्वारा , जो AI आवाज से धोखाधड़ी की जाती है , उससे बचा जा सकता है।


यह ऐप AI आवाज और वास्तविक आवाज में फर्क को पहचान लेता है और आपको अलर्ट कर देता है। इसमें अभी 8 भाषाओं में आवाज को पहचानने की क्षमता विकसित की गई है। आगे अभी काम जारी है।
ज्ञातव्य है कि अनुराग मानिक, आस्था मानिक दोनों प्रिंस कॉलोनी लक्ष्मीनगर में बैंक ऑफ बड़ौदा से रिटायर्ड कर्मी अरुण कुमार के बच्चे हैं। इनकी माता श्रीमती सविता अरुण , ओशिन ब्यूटी पार्लर की संचालिका है