पंडरिया के इंदिरा गांधी महाविद्यालय में मनाया गया एड्स दिवस, दी गई विभिन्न जानकारी

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । विश्व एड्स दिवस के अवसर पर 1 दिसम्बर को नगर के इंदिरा गांधी शासकीय कला महाविद्यालय में एड्स दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य विभाग के जेम्स जान ने बताया कि विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी डॉ.बी एल राज,बीएमओ डॉ. स्वप्निल तिवारी एवँ बीपीएम प्रदीप ठाकुर, बीईटीओ आशुतोष शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय पंडरिया में विश्व एड्स जागरूकता दिवस में “समानता” के थीम पर महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को जेम्स जॉन, जॉन निर्मल एक्का, ज्योति दास धिरहि के द्वारा विस्तृत जानकारी दिया गया एवँ कालेज छात्र-छात्राओं के द्वारा नगर में विश्व एड्स जागरूकता रैली निकाला गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण एवम् दिनेश जायसवाल, विनीष जॉय, परमेश्वर यादव सीएचसी स्टॉफ उपस्थित रहे।