रायपुर। अकारण नौकरी से हटाए जाने के आरोप में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में काम करने वाले आउटसोर्सिंग के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रबंधन को सौंपे गए लिखित ज्ञापन में उनका आरोप है कि कंपनी के माध्यम से पिछले दस साल से सेवा दे रहे हैं। समस्या का किसी तरह का हल नहीं किया गया।







