स्वामी आत्मानंद स्कूल सेलुद का विधायक प्रतिनिधि बने अजय राजपूत व कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल सेलुद में त्रिभुवन यदु नियुक्त हुए

पाटन। स्थानीय विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने क्षेत्र के शासकीय स्कूलों में प्रतिनिधि नियुक्त किए है जिसके अन्तर्गत सेलुद के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में विधायक प्रतिनिधि के रूप में अजय सिंह राजपूत,शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल सेलुद में त्रिभुवन यदु,शासकीय पूर्व माध्यमिक सेलुद में राकेश साहू,शासकीय प्राथमिक शाला बाजार चौक सेलूद में संगीता ठाकुर,शासकीय प्राथमिक शाला मजार चौक सेलुद में मन्नू यदु को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए गए है।इस नियुक्ति पर जवाहर वर्मा,क्षेत्र के जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे,पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा,संजय यादव,सुरेंद्र कुर्रे,विकाश साहू,बल्लू राय तामसेन साहू,चिंटू टिकरीहा,रवि पटेल,मोहन चंद्राकर,शुभम साहू,राजेंद्र वर्मा,मदन वर्मा,खोमेश देवांगन,सरफराज अहमद ने बधाई दिया।