किसान मोर्चा जिला दुर्ग के मंत्री बने अजीत ठाकुर, कार्यकर्ताओं में उत्साह


पाटन।
किसान मोर्चा के सक्रिय और मुखर कार्यकर्ता अजीत ठाकुर को दुर्ग जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। अजीत ठाकुर लंबे समय से किसान हितों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं और क्षेत्र के किसानों के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।
किसान मोर्चा के दुर्ग जिला अध्यक्ष रोहित सिंह ठाकुर ने यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अनुशंसा के बाद की है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि अजीत ठाकुर अपने नए दायित्व का निर्वहन करते हुए किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
कार्यकर्ताओं ने अजीत ठाकुर को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा और अधिक सक्रिय होकर किसानों के हित में कार्य करेगा।