पाटन। पाटन में एक युवक के साथ गाली-गलौज करने और उसकी मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने के मामले में युवक आकाश मुरली तिवारी ने थाना में लिखित रूप से माफी मांगी है।

जानकारी के अनुसार पाटन निवासी आकाश मुरली तिवारी पर एक स्थानीय युवक ने गाली-गलौज, मारपीट तथा उसकी मोटरसाइकिल को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया था। पीड़ित युवक ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए आकाश मुरली तिवारी का नाम लिया था। वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सतनामी समाज के कई लोग पाटन थाना पहुंचे। वहीं भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष खेमलाल देशलहरे भी थाना पहुंचे और थाना प्रभारी से चर्चा कर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
मामले को लेकर थाना में हुई चर्चा के बाद आकाश मुरली तिवारी ने थाना प्रभारी के नाम एक पत्र प्रस्तुत कर अपने व्यवहार के लिए लिखित रूप से माफी मांगी।






