पंडरिया।नगर के होनहार युवक आकाश यादव ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर फारेस्ट रेंजर का पद प्राप्त कर अपने परिवार एवं नगर का नाम रोशन किया है।
नगर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी एवं कांग्रेस नेता राजेन्द्र यादव का पुत्र आकाश यादव संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा उत्तीर्ण करने लगातार प्रयासरत रहा तथा पूर्व में कुछ अंको के अंतर से पीछे रहने के कारण उनका चयन नही हो पा रहा था ।परंतु दृढ़ इक्षाशक्ति के धनी आकाश यादव ने अपने पाँचवी प्रयास में पीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर फारेस्ट रेंजर का पद प्राप्त कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा परिणाम में आकाश यादव डीएसपी (रेडियो) के पद पर प्रतीक्षा सूची में प्रथम स्थान पर है। जिसपर इनकी नियुक्ति हो जाने की संभावना है।
आकाश यादव ने संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा उत्तीर्ण करने का श्रेय अपने गुरुजनों,माता-पिता एवं अपनी बहन के साथ अपने इष्ट मित्रो को दिया है।







