हनुमान मंदिर ग्राम पलानसरी में अखंड रामचरित मानस गान का आयोजन


पंडरिया-ब्लाक के ग्राम पलानसरी में जय बजरंगबली मानस मंडली द्वारा विगत 29 वर्ष से रामकथा का आयोजन किया जा रहा है।प्रतिवर्ष पूरे सावन महीने में यह आयोजित किया जाता है।इस वर्ष भी 11 जुलाई से रामकथा जारी है,जो सावन के अंतिम दिन तक जारी रहेगा। जिसमे आस – पास के मानस मंडली,कथा वाचक मानस गान कर रहे है।रामकथा के माध्यम से ग्रामीण भक्ति भाव में लीन है।ग्रामवासी धार्मिक कार्यक्रम का पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे है।