पाटन। पाटन ब्लॉक में अक्षय तृतीया का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर किसानों ने अच्छी फसल और समृद्धि की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की। परंपरा के अनुसार कई लोगों ने नए घड़े में पानी भरकर दान भी किया, जिसे शुभ माना जाता है।
उत्तर पाटन क्षेत्र के गांवों में विशेष रौनक देखने को मिली। बच्चों ने भी इस पर्व को अपने अनोखे अंदाज में मनाते हुए गुड्डा-गुड़ियों का विवाह रचाया। विवाह की सभी पारंपरिक रस्में निभाई गईं, जिससे माहौल और भी आनंदमय हो गया।
इस कार्यक्रम में शरण्या, मोक्षदा, अदविक, हृदयांश, शिवांश, दिविजा और आद्या सहित अन्य बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर खुशी और उल्लास का वातावरण बना रहा।







