पाटन। शक्ति की उपासना के पावन पर्व ‘शारदीय (कुंवार) नवरात्रि’ के प्रथम दिवस पर आज देश-प्रदेश सहित पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल है। इस पावन अवसर पर ग्राम पंचायत अकतई की सरपंच माधुरी नरोत्तम निषाद ने समस्त ग्रामवासियों एवं प्रदेश वासियों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

सरपंच माधुरी नरोत्तम निषाद ने अपने संदेश में कहा— “कुंवार नवरात्रि के प्रथम दिवस माता शैलपुत्री आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नया उल्लास लेकर आएं। नौ दिनों का यह पावन त्योहार आप सभी के जीवन में नई उम्मीदें, नए रास्ते और असीमित खुशियां लेकर आए, यही मेरी कामना है।”

नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ ही गांवों और शहरों में माता दुर्गा के पंडालों व घरों में घटस्थापना की गई है। सरपंच ने इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांति के साथ मनाने की अपील की है, ताकि माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे।







