पंडरिया-नगर पालिका पंडरिया में नव मनोनित पांच एल्डरमेन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर नगर विकास के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।नगर के सामुदायिक भवन में मंगलवार दोपहर 12 बजे नव मनोनीत एल्डरमेन का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन विधायक भावना बोहरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।नव मनोनित एल्डरमेन, पार्षदों व उपस्थित नगरवासियों को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि नगर के विकास कार्य के लिए नगर पालिका को पांच नए सदस्य मिल गए हैं।जो नगर के अनेक समस्याओं को दूर करने में चयनित पार्षदों के मिलकर कार्य करेंगे।उन्होंने सभी नव मनोनीत एल्डरमेन के अनुभवों की सराहना करते हुए कहा कि सभी मनोनीत पार्षद अपने वार्डों के ऐसे कार्य जो नगरपालिका की नजरों में नहीं आये हैं,उन्हें नगर पालिका तक पहुंचा कर जनता की सेवा समर्पण भाव से करेंगे।श्रीमति बोहरा ने बताया कि नगर पालिका पंडरिया में भाजपा शासन के समय पिछले दो-ढाई वर्षों के दौरान 30 करोड़ से अधिक के कार्य स्वीकृत हुए हैं।जिसमें कुछ कार्य पूरे हो चुके हैं तथा कुछ कार्य चल रहे हैं।उन्होंने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले हरिनाला में बाढ़ के चलते रास्ता बंद हो जाता था,सड़क की हालत जर्जर थी।उन्होंने कहा कि समय के साथ पंडरिया की पहचान बदल रही है।

उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में नगर के हरिनाला में पुल निर्माण,सड़क,नालंदा परिसर,दो करोड़ का आडोटोरियम,दो करोड़ का स्टेडियम,सहित नये नगरपालिका भवन की स्वीकृति,व्यावसायिक परिसर की स्वीकृति,नए रेस्ट हाऊस के लिए डेढ़ करोड़ की स्वीकृति मिली है।उन्होंने कहा कि आने वाले दो वर्षों के भीतर नगर पालिका में अनेक विकास कार्य किये जायेंगे।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे,उपाध्यक्ष सुमित तिवारी,अनुराग ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रविश सिंह,प्रकाश चंद जैन,चंद्रकुमार सोनी,नवल किशोर पांडेय,खेमसिंह ठाकुर,कल्याण सिंह ठाकुर, ललित चन्द्रवंशी,कुलदीप सिंह छाबड़ा,रविनंदन पांडेय,देवेंद्र गुप्ता,हरीश जैन,अमन पाठक,पद्मरज टंडन,हरि साहू,नरोत्तम साहू,रवि साहू,रामफल यादव,टीकम जैन सहित नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन नवल पांडेय द्वारा किया गया।

इन एल्डरमेन को दिलाई गई शपथ-नगर पालिका के नव मनोनीत एल्डरमेन रोशन जैन, यशपाल छाबड़ा, रमेश गुप्ता, झय चन्द्रवंशी व लाला यादव ने पद एवम गोपनीयता की शपथ ली।इन्हें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व संदीप ठाकुर ने शपथ दिलवाई।







