अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ब्लाॅक पाटन ने मनाया 26 वां  कारगिल विजय दिवस

   शिवोम् विद्यापीठ सांकरा में स्कूल प्रबंधन के सहयोग से कारगिल लड़ाई में शहीद हुए  शहीदों के सम्मान में कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीद परिवारों का भी सम्मान किया गया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पाटन ब्लॉक द्वारा शिवोम् विद्यापीठ सांकरा में आयोजित कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर  शहीद जवानों को स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वीर जवानों के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके  समर्पण को नमन किया। यह दिन हमें उन रणबांकुरों की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी वीर जवानों के त्याग, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम हमारी भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत रही। सभी ने सेना में अपनी सेवाएंँ देकर पूरे कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए देश को सुरक्षित रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिसके लिए शिवोम् विद्यापीठ परिवार की ओर से मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रणव शर्मा सर ने उनका अभिनंदन किया।

कारगिल विजय दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में श्रीमती रजनी विजय बघेल जी ने कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि  श्रीमती कीर्ति नायक जनपद अध्यक्ष पाटन, श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर सभापति जिला पंचायत दुर्ग, श्री निक्की योगेश भाले नगर पंचायत अध्यक्ष पाटन, श्री प्रणव शर्मा जी संचालक शिवोम् विद्यापीठ, श्री रवि सिंगौर सरपंच सांकरा। सैन्य अतिथिगणों में श्री पवन निषाद जी संस्थापक अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, श्री खेमचंद निषाद जी उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ , महासचिव श्री किशोरी लाल साहू जी, श्री योगेश साहू प्रांतीय सचिव, संरक्षक भूवन लाल देशमुख जी एवं ब्लॉक पाटन के संरक्षक श्री रोमनाथ वर्मा जी, श्री राजेन्द्रर साहू जी, उपाध्यक्ष सोहनलाल साहू, सचिव राजेश नायक, अन्य सदस्यों में केवल सिंह,  ईश्वरी वर्मा, भूपेंद्र साहू,, राजकुमार साहू, कुबेर सिंह, सैय्यद जाफरी, सोहन साहू, संदीप चंद्राकर, रामनिवास साहू, धनेश विश्वकर्मा मनोहर दास, संतराम सपहा, अशोक साहू, रुपेंद्र कुमार साहू, रोहित कुमार साहू, तथा सैन्य मातृ शक्तियों ने सहभागिता  निभाई। कार्यक्रम के प्रारंभ में कारगिल युद्ध में शहीद हुए शहीदों को अतिथिगणों ,पूर्व सैनिक, मातृ शक्तियों, शिक्षकों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। अतिथियों का सम्मान व स्वागत किया गया। शिवोम् विद्यापीठ के विद्यार्थियों द्वारा अनेकों देशभक्ति  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
       इस कार्यक्रम का मंच संचालन श्री मोहित शर्मा जी शिक्षक जी द्वारा किया गया।इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारी , सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, विद्यालय परिवार के सदस्य, पत्रकार साथी साहित गणमान्यजन प्रमुख रुप से उपस्थित थे।