पाटन के सभी 36 धान खरीदी केंद्र पर शुरू हो गई है खरीदी, परिवहन के लिए भी टोकन करवा रहे है समिति प्रबंधक, अभी तक सुचारू रूप से चल रही है खरीदी का कार्य


बलराम यादव
पाटन। पाटन विधान सभा क्षेत्र के सभी 36 धान खरीदी केंद्रों पर किसानों के धान को समर्थन मूल्य पर खरीदने का काम सुचारू रूप से चल रहा है। कहीं से भी अभी तक किसी भी प्रकार की परेशानी की शिकायत नहीं मिली है। वही खरीदे गए धान का परिवहन के लिए भी समिति प्रबंधकों के द्वारा टोकन कटवाया जा रहा है। इसके साथ ही सभी धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी की शुरुआत हो गई है । दो चार  समिति में ज्यादा किसान बेचने पहुंच रहे हैं बाकी समितियों में 10 से अधिक भी किसान धान नहीं ले आ रहे हैं। इसका कारण बताया जा रहा है कि अभी खेत गिला है और धान कटाई करने के बाद धान में नमी आ रही है ।इस कारण धान को सुखाने के बाद ही किसान धान बेचने के लिए सोसाइटी पहुंच रहे हैं ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन ब्लाक के 36 सेवा सहकारी समिति माध्यम से धान खरीदी किया जा रहा है। इन केंद्रों पर पहले से ही पर्याप्त रूप से बारदाने की व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा कर दी गई है ।इसके अलावा मौसम अगर खराब होती है तो उसके लिए एहतियात के तौर पर ताल पत्री व अन्य जरूरी सामान भी समिति में उपलब्ध कराई गई है। धान खरीदी में अभी  तेजी तो नहीं आई है लेकिन धीरे-धीरे किसान को लेकर समितियों में पहुंच रहे हैं।

भाजपा ने भी बनाया निगरानी समिति
धान खरीदी मैं किसी प्रकार की किसानों को परेशानी ना हो इसके लिए अब भाजपा ने भी  के लिए निगरानी समिति का गठन किया है । इन समितियों में जिन क्षेत्रों के समिति में धान खरीदी हो रही है उन गांवों के भाजपा कार्यकर्ताओं को निगरानी समिति में शामिल किया है। निगरानी समिति में शामिल प्रभारी , सह प्रभारी के द्वारा समय-समय पर धान खरीदी केंद्र में जाकर व्यवस्था का जायजा लेंगे साथ ही वे धान खरीदी में पारदर्शिता रहे इसकी भी जानकारी रखेंगे। निगरानी समिति का गठन जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के अनुशंसा पर की गई है।

धान कटाई में व्यस्त है किसान
सेवा सहकारी समितियों में वैसे तो धान खरीदी 1 नवंबर से प्रारंभ हो चुकी है। लेकिन ज्यादा दिनों तक बारिश होने के कारण खेत गीले हो गए थे। इस कारण ज्यादातर किसान  धान कटाई में अभी व्यस्त है। कई किसान हार्वेस्टर के माध्यम से धान की कटाई कराना चाहते थे लेकिन खेतों में पानी अधिक होने के कारण चैन वाले हार्वेस्टर पर धान कटाई करना पड़ रहा है ।क्योंकि खेत नमी है इस कारण धान की बालियां भी सुख नहीं पाए हैं और नमी हो गई है। 17% से अधिक नमी वाले धान को समिति में नहीं खरीदने का निर्देश जारी किया है। इस कारण किसानों को धान की कटाई करने के बाद उसे सुखाना भी पड़ रहा है यही कारण है कि समितियों में अभी तक ज्यादातर किसान की संख्या नहीं आ रही है। इसके अलावा ज्यादातर किसान अभी धान की कटाई कर आने में व्यस्त है एक कारण यह भी है कि समितियों में धान लेकर किसान कम ही पहुंच रहे है।

रानीतराई समिति में खरीदी जोरों पर
रानितराई (डीडाभाठा) समिति में ही रही धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण राजेश ठाकुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी जमगाव आर तथा  रमन टिकरिहा प्राधिकृत अधिकारी वृहत्ताकार सहकारी समिति डीडाभाठा के द्वारा किया गया। जिसमे धान का परिवहन बुधवार से   प्रारंभ हुआ।  आज  ९ किसानों से लगभग ३०० क्वी.धान खरीदी की गई । इस अवसर पर  सत्यनारायण टिकरिहा तथा सुभाष वर्मा समिति प्रबंधक उपस्थित थे।  वर्तमान में २८०० क्विंटल पतला तथा २४० क्विंटल मोटा धन का डीओ कटने की जानकारी समिति प्रबंधक द्वारा दी गई।