राजपूत क्षत्रिय समाज के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित समाज ने एकजुटता का परिचय दिया

ठा. शरद सिंह बने अध्यक्ष राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह पंजीयन क्रमांक 1282 उपसमिति मर्रा के त्रिवार्षिक निर्वाचन में ठा शरद सिंह ग्राम मचांदुर निर्विरोध अधयक्ष बने। विगत 18 वर्षों से से वे उपसमिति में सचिव कि भूमिका में समाज सेवा देते रहें हैं।


राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह पंजीयन क्रमांक 1282 उपसमिति मर्रा के पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ।ग्राम मचांदुर में दिनांक 2 मर्चा को सुबह उप समिति मर्रा की चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई । दुर्ग उत्तर उप समिति से आए पर्यवेक्षक  माधो सिंह श्री देवी सिंह एवं  दशरथ सिंह द्वारा नामांकन कि प्रक्रिया प्रारम्भ कराई गई ।कुल 17 पदों पर नामांकन भरा गया।सभी उपस्थिति सदस्यों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में।सभी 17 पदों का चुनाव निर्विरोध हुआ ।

प्राप्त जानकारी अनुसार अध्यक्ष पद पर ग्राम मचांदुर निवासी शरद सिंह चुने गए।इसी प्रकार उपाध्यक्ष अंजोर सिंह, कोषाध्यक्ष भीष्मनारायण सिंह,सचिव धर्मेन्द्र सिंह बैंस,के निर्णय अंगद सिंह बैंस,के का स. ठा.पवन सिंह,उप सचिव श्रीमती कल्पना ठाकुर,कार्यकारणी सदस्य पद पर ठा.ललित सिंह बैंस,ठा. नंदकिशोर सिंह,ठा. आदित्य सिंह बैंस,ठा.राजेश सिंह बैंस,ठा.होरी सिंह चंदेल,एवं ठा. टोमन सिंह था महिला में अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा बैस,महिला सचिव श्रीमती सरिता बैंस,युवा मंडल अध्यक्ष ठा. पंकज सिंह,युवा सचिव ठा.नितिन सिंह बैंस चुने गए।समस्त नवनिर्वाचित पाधिकारियों को उपस्थित सदस्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।