भिलाई। भिलाई के जयंती स्टेडियम मैदान पर चल रहे शिव महापुराण कथा को सुनने देश भर से लोग भिलाई पहुंच रहे है। गुरुवार को मौसम में आई नमी के कारण आज ज्यादा संख्या में श्रोता पहुंच रहे है। सुबह से ही सभी पंडाल लगभग फूल हो चुका है। आज भी पंडाल बढ़ाने का काम सुबह से जारी रहा। जितनी संख्या अंदर है उतने की संख्या बाहर इधर उधर दिख रहे है। मुख्य पंडाल पूरा भर चुका है। इस कारण मुख्य पंडाल में एंट्री बंद कर दी गई है। जो श्रोता यहां पर रात को रुक रहे है उनके लिए सुबह नहाने के बाद नाश्ता खाना की भी व्यवस्था की जा रही है। अभी अगर देखे तो पंडाल पर बैठे भक्त श्री शिवाय नमस्तुभय का जाप कर रहे है।


