बेरोजगारों को भत्ता, रोजगार के नए अवसर गांवों से लेकर गरीब तक विकास का बजट : कुम्हारी अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर

राकेश कुमार
कुम्हारी।प्रदेश सरकार भूपेश बघेल ने विधान सभा में अपने कार्यकाल का पांचवा बजट पेश किया इस बजट को चुनाव के मद्देनजर सभी वर्गों को साधते हुए बनाया गया। इसे कांग्रेसियों ने भरोसा का बजट भी बताया इस बजट को लेकर कुम्हारी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत पक्ष के कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों ने इसे जन हिताय व जन सुखाय की संज्ञा देते हुए प्रदेश के लोगों को विकसित करने वाला बजट बताया।

सोमवार को विधानसभा भवन पर बजट भाषण की शुरुवात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में उपलब्धियां गिनते हुए कहा कि बजट में गांव से गरीब तक, शहर से लेकर रोजगार तक, किसान, मजदूर, शिक्षा, स्वास्थ्य, को ध्यान में रखते हुए बनाया गया बजट है। भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में पिछले चार वर्षों के विकास से ग्रामीण व शहरी अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और छत्तीसगढ़ मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर स्थान भी मिली है।

बजट को कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने इसे “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” की परिकल्पना को साकार करने वाला विश्वसनीय बजट बताया उन्होंने यह भी कहा कि इस बजट में बेरोजगारों को भत्ता सहित रोजगार के नए अवसर सृजन करने का समायोजन भी किया गया है इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए भरोसे से परिपूर्ण बजट प्रस्तुत किया गया है। वहीं पालिका लोकनिर्माण प्रभारी मनहरण यादव ने बजट को प्रदेश के ढाई करोड़ जनता को समर्पित विकास के नए अवसर सृजित करने वाला बजट बताया ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़िया स्वभिमान में अलख जगाने वाला प्रदेश को मॉडल राज्य में परिवर्तित करने वाला बजट है। इस बजट में मुख्यमंत्री द्वारा रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, वेतन वृद्धि, से लेकर बेरोजगारों को 25 सौ रुपये भत्ता सहित पेंशन में वृद्धि कर हितग्राहियों को मजबूत किया गया है यही नही कई लाभकारी योजनाओं का बजट में समायोजन कर प्रदेश की करोड़ो महिलाओं को भी संबल प्रदान किया गया है तथा उनके आत्मनिर्भता को विकसित किया गया है।