पाटन। मर्रा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्वीप कार्यक्रम में शामिल होने जा बिहान समूह के महिलाओं से भरी पिक अप पलट गई। इस घटना में 27 लोग घायल हुए जिसमे दो 10 वर्षीय बच्चे भी शामिल है। वही तीन महिला गंभीर रूप से घायल हुई है जिसे प्राथमिक इलाज के बाद मेकाहारा रायपुर रिफर किया गया है। इधर अब घायल महिलाओं को एक एक लाख रुपए की सहायता राशि देने की मांग भी किया जाने लगा है।
जैसे ही घटना के खबर लगी पाटन भवन निर्माणी श्रमिक संघ के दुर्ग जिला अध्यक्ष और ग्राम पंचायत महुदा के सरपंच मनोज साहू अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों से मुलाकात किया। इलाज की जानकारी भी ली। मनोज साहू ने शासन से मांग किया है की ये सब महिलाए ब्लॉक के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। उन्होंने शासन से मांग किया है की प्रत्येक घायल के परिजन को एक एक लाख रुपए का आर्थिक सहायता प्रदान किया जाए।
