पूर्व छात्र एवम अभिवावक सम्मेलन का हुआ आयोजन,विधायक भावना बोहरा हुई शामिल


पंडरिया।ब्लाक के वनांचल में स्थित ग्राम कोदवा गोडान में रविवार को दीनदयाल वनवासी सेवा समिति द्वारा संचालित दीनदयाल वनवासी बालक छात्रावास में आयोजित पूर्व छात्र एवं अभिभावक सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें पंडरिया के उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा शामिल हुई।इस अवसर पर उन्होंने छात्रावास के पूर्व छात्रों, अभिभावकों एवं समाज के प्रबुद्धजनों से चर्चा किया तथा वनवासी समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा एवं संस्कृति को सहेजने हेतु अपने विचार रखे। साथ ही उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव बच्चों व पलकों के साथ साझा किया।


उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए हमारे वनांचल एवं वनवासी क्षेत्रों के युवाओं को शिक्षा, उनके उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ अपनी संस्कृति को संरक्षित करने हेतु जन जागरूकता के लिए समिति के प्रयास किया जा रहा है। सुदूर वनांचल में वनवासियों द्वारा पंडित दीनदयाल के आदर्शों व विचारों का अनुसरण कर रहे हैं तथा उनके मार्ग पर चल रहे हैं।
इस दौरान कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद प्रांत मंत्री पुणेंद्र सिंहा, हरीश लूनिया , दीनदयाल सेवा समिति के अध्यक्ष विदेशी राम ध्रुव, प्रेम सिंह टेकाम , जनपद सदस्य सुरेश धुर्वे, नंदनी डहरिया , सरपंच सरोज धुर्वे , पटेल समाज के ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप पटेल, सुखदेव धुर्वे , शिवनंदन पांडेय सहित भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता, समाज के वरिष्ठजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।